छत्तीसगढ़

रवि भवन की निगरानी CCTV कैमरे से करेगी पुलिस

Nil dhankar
25 April 2026 12:19 PM IST
रवि भवन की निगरानी CCTV कैमरे से करेगी पुलिस
x

रायपुर। रवि भवन में आज गोल बाजार थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी की टीम के साथ उपस्थिति में "संवाद से समाधान" अंतर्गत व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर व्यापारी संघ पदाधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। बैठक में भवन की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से परिसर में चारों ओर CCTV कैमरे लगाने एवं अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इन व्यवस्थाओं से वाहनों की चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा तथा संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्यवाही संभव हो सकेगी।

इसके अतिरिक्त व्यापारियों द्वारा सेकेंड हैंड मोबाइल की खरीदी-बिक्री से संबंधित समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। व्यापारी संघ अध्यक्ष ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि उन्हें यथासंभव लागू किया जाएगा। साथ ही, भवन के समग्र विकास एवं सुरक्षा के लिए भविष्य में भी नियमित बैठकें आयोजित कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में व्यापारी वर्ग की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जो बाजार की सुरक्षा और व्यवस्था के प्रति उनकी सजगता को दर्शाती है।

Next Story