छत्तीसगढ़

आगे पुलिस कर रही थी वाहनों की जांच, पिकअप में भरे मवेशी छोड़ भागे पशु तस्कर

Nil dhankar
15 July 2023 7:05 AM IST
आगे पुलिस कर रही थी वाहनों की जांच, पिकअप में भरे मवेशी छोड़ भागे पशु तस्कर
x
छग

रायगढ़। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उपनिरीक्षक मान कुंवर सिदार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में पशु तस्कर कृषक मवेशियों को पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरकर बूचड़खाने ले जाया जा रहा है।

चौकी प्रभारी द्वारा हमराह आरक्षक बीरबल टोप्पो और प्रीतम तिर्की को साथ लेकर कार्यवाही के लिए बाकारूमा बैरियर के पास नाकेबंदी किया गया, रात्रि करीब 2:30 बजे पुलिस की नाकेबंदी को देखकर बेरियर से कुछ दूरी पहले पिकअप का चालक वाहन को खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । चौकी प्रभारी द्वारा पीकअप वाहन CG 13 LA-1747 के अंदर बगैर दाना पानी क्रूरतापूर्वक रखे 14 नग मवेशियों के लिये चारा पानी की व्यवस्था के लिए गौठान में रखवाने की व्यवस्था किया गया तथा वाहन क्रमांक सीजी 13 1747 के चालक पर छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत पशुक्रूरता का अपराध पंजीबद्ध कर आरटीओ से वाहन मालिक के संबंध में जानकारी लिया जा रहा है ।

Next Story