छत्तीसगढ़
पुलिस गाड़ी में अचानक लगी आग, कूदकर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
jantaserishta.com
25 Sept 2026 10:29 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर में सुकमा पुलिस की शासकीय वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि सुकमा पुलिस की चलती शासकीय वाहन में अचानक भिषण लपटे उठने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का पता चलते ही पुलिसकर्मियों ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। हालांकि समय रहते पुलिसकर्मियों के वाहन से बाहर निकल जाने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने की वजह सामने आने की उम्मीद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





