पुलिस की वर्दी का ठगी में इस्तेमाल, युवक ने फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया में किया अपलोड

राजनांदगांव। एक बेरोजगार युवक ने ठगी के जरिए पैसे कमाने का माध्यम सोशल मीडिया को बनाना चाहा। इसके लिए बाकायदा उसने फेसबुक पर अपनी फर्जी आईडी बनाई। खुद की फोटो पुलिस की वर्दी में डालकर वह लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने लगा। एक युवती ने उसकी पुलिस की वर्दी में युवक को देखकर उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। युवती राजनांगदांव जिले की है। पुलिस की वर्दी में युवक की फोटो देखकर लड़की इस कदर इंप्रेस हुई कि फोन पर बात करने लगी। बात बढ़ी तो प्यार हो गया और उसने अपनी अश्लील फोटो तक भेज दी। इसके बाद युवक ने अपने इरादे को अंजाम देना शुरू कर दिया। उसने अश्लील तस्वीरों के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लकड़ी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है, फिर पता चला कि वर्दी से लेकर प्रोफाइल तक सब फर्जी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





