छत्तीसगढ़
पुलिस की नशे में धुत कार चालक पर बड़ी कार्रवाई, एयर गन जब्त, 10 हजार रुपये जुर्माना
Shantanu Roy
21 July 2025 6:55 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में महाराणा प्रताप चौक पर की गई वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक एयर गन भी बरामद की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक CG 10 BU 2504 (XUV 700, काले रंग की) को रायपुर रोड की ओर से आते समय रोका गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर चालक नशे की हालत में पाया गया।
आरोपी की पहचान अर्चित केडिया पिता स्व. उत्तम केडिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी रामावर्ध कॉलोनी, रायपुर रोड, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर के रूप में हुई है। चालक की कमर से एक पिस्टलनुमा एयर गन बरामद की गई, जिसे बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जब्त किया गया। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत न्यायालय में प्रस्तुत कर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के सघन वाहन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
Tagsबिलासपुर पुलिसनशे में वाहनएयर गन जब्तीमोटर व्हीकल एक्ट 185BNSS धारा 106वाहन चेकिंगजुर्मानाBilaspur PoliceDrunk DrivingAir Gun SeizedMV Act 185BNSS 106Vehicle CheckingFineRoad Safetyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





