छत्तीसगढ़

पुलिस टीम सभी फॉर्म-हाउस में देगी दबिश

Nilmani Pal
11 March 2026 12:48 PM IST
पुलिस टीम सभी फॉर्म-हाउस में देगी दबिश
x

जनता से रिश्ता ने पहले ही बता दिया था कि प्रदेश के सभी फॉर्म-हाउस में अवैध कारोबार किए जा रहे है...दुर्ग और बलरामपुर में अफीम की खेती का खुलासा होने के बाद शासन ने सभी फॉर्म-हाउस की जांच करने के निर्देश दिए है...

दुर्ग। जिले के समोदा गांव में अफीम की अवैध खेती को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि, मुख्य आरोपी विकास विश्नोई ने अफीम की खेती करना यूट्यूब वीडियो देखकर सीखा था। उसके मोबाइल की हिस्ट्री में खेती से लेकर अफीम तैयार करने और खपाने तक के सैकड़ों वीडियो मिले हैं।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि, उसने समोदा गांव में अफीम की खेती की और करीब 150 ग्राम अफीम दुर्ग से राजस्थान अपने गांव भी ले गया था। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार, विकास विश्नोई और मनीष ठाकुर को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

अब कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले के सभी फार्म हाउस की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मौके से अफीम की फसल नष्ट कर दिया है। ट्रैक्टर, जेसीबी, हार्वेस्टर, बाइक, 7 बोरी डोडा, कृषि उपकरण और सीसीटीवी कैमरे समेत कई सामान जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि, आरोपी विकास विश्नोई पिछले करीब 6 साल से दुर्ग में रह रहा था। वो भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के कपास के फॉर्म हाउस में अपनी पत्नी के साथ रहता था। 3 मार्च को खेत में लगी अफीम की फसल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो पत्नी को दुर्ग से राजस्थान भेज दिया।

Next Story