छत्तीसगढ़

पुलिस टीम पर हमला, पिता-पुत्र सहित परिवार के 5 लोग गिरफ्तार

Nil dhankar
9 Sept 2022 4:26 PM IST
पुलिस टीम पर हमला, पिता-पुत्र सहित परिवार के 5 लोग गिरफ्तार
x

धमतरी। लूट और मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले पिता पुत्र सहित परिवार के 5 लोगों को कुरुद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

दरअसल कुरूद निवासी प्रार्थी राहुल चन्द्राकर के साथ हुई गाली गलौच, मारपीट तथा कार लूट मामले के मामले में फरार आरोपी लक्की चन्द्राकर को पकड़ने कुरूद थाना से करीब आधा दर्जन पुलिस आरोपी के गांव भैसमुंडी गए थे। जंहा आरोपी लक्की और उनके पिता भूषण चन्द्राकर सहित परिवार के अन्य लोग लाठी, ईट, पत्थर से पुलिस पर हमला बोल दिया।

जिस पर थाना कुरूद में आरोपियों के खिलाफ बलवा एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने, एवं वाहन में तोड़फोड़ करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है….घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे…. जिसकी तलाश कर पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी लक्की चंद्राकर, पिता भूषण चंद्राकर सहित उसकी मां और दो बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Next Story