छत्तीसगढ़
अवैध धान परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 क्विंटल धान और ट्रैक्टर जब्त
Shantanu Roy
4 Jan 2026 9:43 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध परिवहन और बिचौलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जशपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में तपकरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने झारखंड से छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए लाए जा रहे 30 क्विंटल अवैध धान के साथ एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई घुमरा बैरियर के पास की गई, जहां पुलिस संदिग्ध वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 2 और 3 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात करीब 2 बजे की है। तपकरा थाना पुलिस की टीम घुमरा बैरियर पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक नीले रंग का बिना नंबर प्लेट का सोनालिका ट्रैक्टर बैरियर की ओर आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर रोक लिया।
तलाशी लेने पर ट्रैक्टर की ट्रॉली में प्लास्टिक की त्रिपाल से ढंका हुआ धान लोड पाया गया। जांच में कुल 70 बोरियों में भरा करीब 30 क्विंटल धान बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 69 हजार रुपए बताई जा रही है। ट्रैक्टर चालक से जब धान के संबंध में वैध दस्तावेज, मंडी टोकन या परिवहन अनुमति पत्र मांगा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक ने अपनी पहचान गुलबदन साय (28 वर्ष), निवासी ग्राम मृगखोल, थाना तपकरा के रूप में बताई। दस्तावेजों के अभाव में पुलिस ने धान सहित ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया।
गौरतलब है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के दौरान बिचौलिये सरहदी राज्यों, विशेषकर झारखंड और ओडिशा से अवैध रूप से धान लाकर किसानों के नाम पर मंडियों में खपाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी को देखते हुए जशपुर जिला पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस द्वारा सरहदी इलाकों और प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर सघन वाहन जांच की जा रही है। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है, जिससे अवैध धान परिवहन की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा सके। जशपुर पुलिस ने अब तक अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 7 ट्रक, 22 पिकअप वाहन और 2 ट्रैक्टर से लगभग 1930 क्विंटल धान जब्त कर जिला प्रशासन को सौंप दिया है। इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि तपकरा क्षेत्र में अवैध धान परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर से 30 क्विंटल धान पकड़ा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध धान परिवहन और बिचौलियों के खिलाफ जशपुर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





