छत्तीसगढ़
पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार
Shantanu Roy
1 Feb 2026 11:51 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चकरभाठा और ACCU की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीन अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन बरामद की। बताया जा रहा है कि हेरोइन की सप्लाई पंजाब से की जा रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चकरभाठा क्षेत्र के हिर्री माइंस और तिलक नगर के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने के लिए घूम रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित हिंदूजा (32 वर्ष, चकरभाठा), करन दीप सिंह (29 वर्ष, चकरभाठा) और आर. रजिंदर कुमार (35 वर्ष, तरनतारन, पंजाब) के रूप में हुई। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि करन दीप सिंह पंजाब से हेरोइन लाकर मोहित हिंदूजा को सप्लाई करता था। इसके बाद ये तीनों मिलकर आर. रजिंदर के साथ मिलकर इसे ऊंचे दामों पर नशेड़ियों को बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। बिलासपुर पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए सघन अभियान लगातार जारी रहेगा। पिछले तीन दिनों में जिलेभर में सात मामले दर्ज किए गए। इस दौरान पुलिस ने 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन और 2 किलो गांजा जब्त किया। ये कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की सतर्कता और सख्ती को दर्शाती है।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए पुलिस सतत निगरानी, कार्रवाई और जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि किसी को नशीले पदार्थों की तस्करी या बिक्री की जानकारी मिले तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस अभियान में थाना चकरभाठा और ACCU टीम की सक्रिय भूमिका को सराहा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी न केवल कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल भेजे गए हैं, बल्कि उनके नेटवर्क की जांच जारी है ताकि इस तरह के अपराधों को जड़ से खत्म किया जा सके।
पुलिस ने कहा कि जिले में युवाओं को नशे के प्रभाव से दूर रखने और समाज में स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से सघन अभियान चलाए जाएंगे। इसके तहत नशे की तस्करी करने वालों पर लगातार दबाव बनाया जाएगा। इस कार्रवाई से बिलासपुर में स्पष्ट संदेश गया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर किसी भी स्थिति में कानूनी ढ़र्रे से छूट नहीं मिलेगी। जिले की पुलिस लगातार निगरानी, गिरफ्तारी और जब्ती कार्रवाई को बढ़ाए रखेगी ताकि अवैध नशे के कारोबार को रोकने में सफलता मिल सके।
Tagsबिलासपुरपुलिस कार्रवाईनशा तस्करीहेरोइन बरामदअंतरराज्यीय तस्करमोहित हिंदूजाकरन दीप सिंहआर. रजिंदर कुमारचकरभाठाACCU टीमनशीली टैबलेटइंजेक्शनगांजा जब्तड्रग्सएनडीपीएस एक्टनशे के खिलाफ अभियानबिलासपुर पुलिसअवैध मादक पदार्थBilaspurPolice actionDrug smugglingHeroin recoveredInter-state smugglerMohit HindujaKarandeep SinghR. Rajinder KumarChakarbhathaACCU teamnarcotic tabletsinjectionsmarijuana seizedDrugsNDPS ActCampaign against drug abuseBilaspur PoliceIllegal drugsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





