छत्तीसगढ़
सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई
Nil dhankar
8 Nov 2022 9:06 AM IST

x
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा व सीएसपीअभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिंज द्वारा सार्वजनिक स्थान पर मद्यपान कर रहे व्यक्तियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई किया गया।
थाना प्रभारी के निर्देशन परचक्रधरनगर थाने के विवेचकों की टीम द्वारा पेट्रोलिंग कर दोपहर से देर शाम तक जमुना इन चौक आम रोड, पहाड मंदिर के सामने रोड किनारे, कहवाकुण्डा स्कुल के पास 11 लोगों को शराबखोरी करते पकड़कर थाना लाया गया जिन पर आबकारी एक्ट की धारा 36 (च) के तहत कार्रवाई किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय द्वारा शहर के अन्य थानाक्षेत्रों में भी प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर कार्रवाई कराने का निर्देश दिया गया है।
Next Story





