छत्तीसगढ़

सिलीडीह में पुलिस ने लगाया चलित थाना

Nilmani Pal
8 May 2023 3:43 AM GMT
सिलीडीह में पुलिस ने लगाया चलित थाना
x

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एवं राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों द्वारा थाना सिहावा के ग्राम कोरमुड़ में,थाना केरेगांव द्वारा ग्राम भोथापारा में,थाना भखारा के ग्राम सिलीडिही में एवं चौकीकरेली बड़ी द्वारा ग्राम नहरडीह एवं अमलीभाठा में, चौकी बिरेझर के ग्राम कुल्हाड़ी में शिकायत एवं समस्या निवारण के लिए चलित थाना लगाया गया।

थाना प्रभारियों द्वारा गांव गांव में जाकर ग्रामीणों के शिकायत एवं समस्या निवारण के लिए लगातार चलित थाना लगाया गया जा रहा है, जिसके माध्यम से शिकायतों एवं समस्याओं का भी निराकरण किया जा रहा है। चलित थाना में अधिक संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे। चलित थाना लगाकर लोगों को कानून के प्रति लोगों में जागरूकता लाने अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य पुलिस जन चौपाल लगाकर लोगों को कानून की जानकारी दी जा रही है। सायबर संबंधी अपराध बढ़ गए हैं जिसके संबंध में जानकारी देकर बचने के संबंध में जानकारी दी गई।

साइबर अपराध जैसे लॉटरी लगने,टॉवर लगाने,एटीएम चालू करने के नाम से फर्जी कॉल्स आते है जिससे बचने की धमतरी पुलिस द्वारा ऑनलाइन ठगी व धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों से अपील कर जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान थाना प्रभारी सिहावा से लेख राम ठाकुर एवं पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोरमुड़ में एवं थाना प्रभारी केरेगांव उनि.संतोष साहू द्वारा ग्राम भोथापारा में थाना प्रभारी भखारा उनि०लक्ष्मी नारायण साव एवं पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिलीडिही में चलित थाना का आयोजन किया गया था एवं चौकीकरेली बड़ी प्रभारी उनि०चंद्रकांत साहू व पुलिस टीम के द्वारा ग्राम नहरडीह एवं अमलीभाठा में चलित थाना का आयोजन किया गया था।

एवं चौकी प्रभारी बिरेझर उनि.गोवर्धन सिंह ठाकुर एवं पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुल्हाड़ी में पुलिस जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से चर्चा कर गांव की प्रमुख समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें कानूनी अपराधों के साथ-साथ साइबर अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया। इस दौरान धमतरी पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि बैंक खाते से जुड़े मोबाइल पर आने वाले ओटीपी नंबर किसी भी अनजान व्यक्ति को ना बताएं, एटीएम कार्ड के उपयोग सावधानी बरते, अपने निजी जानकारी जैसे एटीएम पासवर्ड आधार कार्ड आने किसी को ना बताएं, मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं महिलाओं को सुरक्षा संबंधी मोबाइल एप अभिव्यक्ति ऐप के बारे में भी जरूर जानकारी दिया गया।

Next Story