
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से 25 लाख रुपए नकद बरामद किए। यह कार्रवाई पटेवा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-53, ग्राम जोगीडीपा के पास की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वाहन में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद चेकिंग के दौरान पिथौरा की ओर से आ रही काले रंग की मारुति ग्रैंड विटारा (क्रमांक ओडी 15 एए 5080) को रोका गया। वाहन चालक की पहचान मोहित आनंद (26), निवासी बुधाराजा, संबलपुर (ओडिशा) के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे बैग से 500-500 रुपए के नोटों के 50 बंडल बरामद हुए, जिनकी कुल रकम 25 लाख रुपए थी। पूछताछ में मोहित आनंद ने बताया कि वह रायपुर में फ्लैट खरीदने के लिए नकदी ले जा रहा था। हालांकि, वह मौके पर नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी मोहित आनंद के खिलाफ धारा 94 बीएनएस के तहत नोटिस जारी किया। बरामद रकम के साथ-साथ वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 40 लाख 45 हजार 840 रुपए है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और नकदी के स्रोत की गहन पड़ताल जारी है। अधिकारियों ने बताया कि बड़ी राशि ले जाने वाले व्यक्तियों की सतर्कता और वाहन चेकिंग लगातार जारी रहेगी। पटेवा थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से नकदी ले जाना या लाना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsमहासमुंदपटेवा थानापुलिस कार्रवाईवाहन चेकिंगनकदी बरामदमारुति ग्रैंड विटारामोहित आनंदसंबलपुरओडिशानेशनल हाईवे-53ग्राम जोगीडीपानकदी जांचनोटिस जारीधारा 94 बीएनएसदो मोबाइल फोनवाहन जब्ती25 लाख रुपएफ्लैट खरीदने के लिएनकदी दस्तावेजगहन जांचअवैध लेन-देनपुलिस सतर्कतामुखबिर सूचनाजांच जारीबरामद संपत्तिकुल संपत्ति मूल्यनकद जब्तीकानूनी कार्रवाईकार्रवाई सूचनापुलिस टीमहाईवे सुरक्षाआरोपी गिरफ्तारीजप्त राशिनकदी लेन-देनवाहन तलाशीवित्तीय अपराधसड़क सुरक्षानोट बंडलसुरक्षा अभियानपुलिस निगरानीMahasamundPatewa police stationpolice actionvehicle checkingcash recoveredMaruti Grand VitaraMohit AnandSambalpurOdishaNational Highway-53Village Jogidipacash checkingnotice issuedsection 94 BNStwo mobile phonesvehicle seizedRs 25 lakhfor buying flatcash documentsthorough investigationillegal transactionpolice vigilanceinformer informationinvestigation ongoingproperty recoveredtotal property valuecash seizedlegal actionaction informationpolice teamhighway safetyaccused arrestedamount seizedcash transactionvehicle searchfinancial crimeroad safetynote bundlesecurity drivepolice surveillanceछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





