छत्तीसगढ़

रायपुर में 5 DJ पुलिस ने किया जब्त, बजा रहे थे तेज आवाज में

Nilmani Pal
2 Oct 2023 8:04 AM GMT
रायपुर में 5 DJ पुलिस ने किया जब्त, बजा रहे थे तेज आवाज में
x
रायपुर। देर रात गणेश विसर्जन के दौरान डीजे साउण्ड बजाने की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कुछ लोगों द्वारा अपनी वाहन में साउण्ड सिस्टम रखकर तेज आवाज में साउण्ड सिस्टम बजाया जा रहा था जिससे आने जाने वाले लोगों एवं आसपास में निवासरत लोगों को परेशानी हो रही थी. जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते वाहन व साउण्ड सिस्टम को जप्त किया है। साथ ही 5 लोगों के विरूद्ध धारा 15 कोलाहल अधि. के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश की गई।

1. सतीश लहरे पिता स्व. मूलचंद लहरे उम्र 30 वर्ष विकास नगर गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर से वाहन क्रं. CG08/BW/7176 एवं साउण्ड बाक्स

2. मानस कुमार साहू पिता स्व. बिरबल साहू उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम देवादा पाटन थाना पाटन जिला दुर्ग से वाहन क्रं. CG04/LY/8853 एवं साउण्ट बाक्स

3. यशवंत ठाकुर पिता गेन्द कुमार ठाकुर उम्र 28 वर्ष साकिन पाटन थाना पाटन जिला दुर्ग से वाहन टाटा 407 क्रं. CG04/MR/7891 एवं साउण्ट बाक्स

4. टाकेश्वर साहू पिता मोहन लाल साहू उम्र 24 वर्ष साकिन रायपुरा विप्र नगर थाना डीडी नगर रायपुर से वाहन क्रं. CG04/NQ/5367 एवं साउण्ड बाक्स

5. वासु निषाद पिता देवशरण निषाद उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम खमरिया थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर से वाहन क्रं. CG04/JB/6294 एवं साउण्ड बाक्स


Next Story