छत्तीसगढ़

पुलिस ने बचाई जान, गला काटकर फांसी लगा रहा था युवक

Nilmani Pal
14 July 2022 10:24 AM GMT
पुलिस ने बचाई जान, गला काटकर फांसी लगा रहा था युवक
x
छग

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाला युवक फांसी का फंदा लगाकर झूल गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की पैट्रोलिंग और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने दरवाजा तोड़कर उसे फांसी के फंदे से उतारा। इससे उसकी जान बच सकी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने फांसी लगाने से पहले अपने गले पर ब्लेड भी चलाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरकंडा के बंधवापारा निवासी अमन श्रीवास पिता अशोक का मंगलवार की देर शाम अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। विवाद के बाद उसने खुद पर ब्लेड चला लिया और आत्महत्या की धमकी देते हुए खुद को कमरे में बंद कर लिया। इससे उसकी पत्नी व स्वजन डर गए और इसकी सूचना तुरंत 112 को दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। युवक ने दरवाजा नहीं खोला। इस बीच उन्होंने तुरंत सरकंडा थाने की पैट्रोलिंग पार्टी को इसकी सूचना दी। पैट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दरवाजे को तोड़ दिया। कमरे में युवक फांसी के फंदे पर लटक रहा था। जवानों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। इस दौरान उसकी सांसे चल रही थी, जिसे तुरंत सिम्स में भर्ती कराया गया।

Next Story