छत्तीसगढ़

पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान से 415 घरों की लौटाई मुस्कान

Nil dhankar
18 Nov 2022 9:49 AM IST
पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान से 415 घरों की लौटाई मुस्कान
x

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा गुम बालक/ बालिका एवं गुम इंसान पर के मामलों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित पतासाजी करने लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। जिस पर सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एवं पता साजी कि कार्यवाही करते हुए।

*विगत माह जनवरी 2022 से 15 नवंबर 2022 माह में गुमें*-: 10-बालक, 47- बालिका, 95-पुरुष,310- महिला कुल योग टोटल 462 गुम हुए थे। जिसमें से आज दिनांक तक दस्तयाब किये गये हैं -

10 -बालक 31- बालिका, 85-पुरुष 289- महिला एवं टोटल 415 गुम बालक/ बालिका एवं गुम इंसान कि पता साजी कर दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपूर्द कि गई है। जिसमें सें इस वर्ष के गुम बालक/बालिका,गुम इंसान टोटल 462 में गुम इंसान में 415 दस्तयाब किया गया है इसमें 74 पूर्व के भी गुम बालक/बालिका,गुम इंसान भी शामिल हैं। इन सभी लोगों के घरों में धमतरी पुलिस द्वारा खुशियाँ लौटाई गई। गुम बालक बालिकाओं के मामले में ऑपरेशन मुस्कान भी चलाई जा रही है जिसके तहत गुमें हुए बालक बालिकाओं के पतासाजी कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया जा रहा है

धमतरी पुलिस द्वारा आम जनताओं से अपील भी की जाती है, कि कोई भी बाहर से आये अनजान मुसफिरों, फेरीवालों को घर में ना घुसने दें, एवं बाहर से आये किरायेदारों कि सूचना तत्काल पुलिस थाने में दें। बाहरी अनजान लोगों के बहकावे में ना आए, ना ही अपने परिवार को उनके संपर्क में लाएं।

Next Story