छत्तीसगढ़
लापता युवती को पुलिस ने मुंबई से किया रेस्क्यू, अगवा करने वाला युवक फरार
Nil dhankar
30 April 2024 10:57 AM IST

x
छग
बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस एक गुमशुदा युवती को मुंबई से वापस लाई है। युवती को अगवा कर ले जाने वाला युवक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसके खिलाफ अपहरण और रेप का केस दर्ज किया गया है। सिविल लाइन थाना इलाके की पीड़ित युवती के गायब हो जाने की शिकायत परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई थी।
पुलिस को जानकारी मिली कि उसी के मोहल्ले के एक युवक ने उसे अगवा कर लिया है। पुलिस उसे ढूंढते हुए मुंबई पहुंची लेकिन आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। युवती ने बताया कि आरोपी उसे जबरदस्ती रायपुर ले गया था। वहां उसने जबरन शादी रचाई और इधर-उधर उसे घुमाता रहा। फिर कई दिनों से मुंबई में जबरन रोक रखा था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप भी किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है तथा पीड़ित युवती परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है।
Next Story





