छत्तीसगढ़

सैकड़ों मवेशियों का पुलिस ने किया रेस्क्यू, तस्कर हिरासत में

Nilmani Pal
11 May 2024 7:52 AM GMT
सैकड़ों मवेशियों का पुलिस ने किया रेस्क्यू, तस्कर हिरासत में
x
छग न्यूज़

दुर्ग। जिले में उतई पुलिस ने 100 से अधिक गाय, बैल और बछड़ा को तस्करों से छुड़ाया है। सभी गौवंश थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस ने गाय बैल ले जा रहे आरोपियों से उसके दस्तावेज मांगे तो वो उन्हें पेश नहीं कर सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उतई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ गांव के लोगों ने उन्हें शुक्रवार रात सूचना दी थी कि कुछ लोग काफी बड़ी संख्या में अपने साथ मवेशियों को ले जा रहे हैं। उन्होंने या तो चोरी या भी मवेशी तस्करी की आशंका जताई थी।

उतई थाना प्रभारी ने सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को भेजा। जब वहां मवेशी ले जा रहे लोगों से गौवंश खरीदी बिक्री के दस्तावेज मांगे गए तो वो उसे नहीं दे सके। मामले में TI मनीष शर्मा ने बताया कि लखेश राम साहू और उसके 4 अन्य साथी अपने साथ 104 बैल के जोड़े लेकर बालोद की तरफ जा रहे थे। रात अधिक हो जाने से वो लोग धौरा भाठा के पास के पास रुक गए थे। पुलिस ने जाकर सभी मवेशियों को थाने पहुंचाया। आरोपी से गाय बैल खरीदी बिक्री के दस्तावेज मांगे गए हैं। उसको पेश करने के बाद उसे छोड़ा जाएगा।

Next Story