छत्तीसगढ़

बेगूसराय से नाबालिग बालिका को बरामद कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
20 Aug 2025 10:17 PM IST
बेगूसराय से नाबालिग बालिका को बरामद कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
x
छग
Raigarh. रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने बेगूसराय, बिहार से सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। इस मामले में बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपी दिलखुश दास (24 साल) को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
कैसे शुरू हुई जांच
1 अगस्त को बालिका के परिजनों ने जूटमिल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 1 अगस्त की दोपहर को अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 265/2025 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आरोपी और बालिका की बातचीत का खुलासा
जांच के दौरान पुलिस ने बालिका के परिजनों और सहेलियों से पूछताछ की, जिससे पता चला कि बालिका की दिलखुश दास से बातचीत होती थी। संदेही दिलखुश दास भी उसी समय से अपने घर से गायब था। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने एक टीम बनाकर तत्काल बिहार के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने बेगूसराय में छापेमारी कर आरोपी दिलखुश दास के कब्जे से बालिका को बरामद किया।
आरोपी ने बहला-फुसलाकर भगाया
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दिलखुश दास जूटमिल क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर टाइल्स का काम करता था। वह पिछले डेढ़ साल से बालिका से बातचीत कर उसे बहला-फुसला रहा था। 1 अगस्त को उसने बालिका को अपने साथ बस और फिर ट्रेन से बेगूसराय, बिहार ले जाकर भगा लिया था। पुलिस ने बालिका का बयान दर्ज कराया और उसका मेडिकल परीक्षण भी करवाया। इस मामले में धारा 87, 64 (2) (एम) BNS और 6 पॉक्सो एक्ट भी जोड़े गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक शशिदेव भोय और महिला आरक्षक देव कुमारी भारते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
TagsJutmill policeनाबालिग बालिकाrescued minor girlPOCSO Actपॉक्सो एक्टBegusarai Biharबेगूसराय बिहारDilkhush Dasदिलखुश दासmissing minorगुमशुदा नाबालिगRaigarhरायगढ़FIRएफआईआरBNSJudicial custodyन्यायिक हिरासतInspector Prashant Raoनिरीक्षक प्रशांत रावछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story