छत्तीसगढ़

पुलिस ने गुम हुए 170 मोबाइल फोन रिकवर कर मालिकों को सौंपे

Nil dhankar
21 Oct 2022 8:46 AM IST
पुलिस ने गुम हुए 170 मोबाइल फोन रिकवर कर मालिकों को सौंपे
x

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल के निर्देशन में अभिनव पहल करते हुए क्षेत्र के लोगों के गुम हुए 170 मोबाइल फोन रिकवर कर, उनके मालिकों को सौंप दिए गए हैं। गुम हुए फोन विभिन्न जिलों के साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी लाए गए। सायबर सेल की टीम के साथ मिलकर लगभग 30 लाख के मोबाइल रिकवर किए गए।

वही त्योहारों के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्र के उत्पाती तत्वों और संभावित अपराधों को रोकने की दिशा में लगातार चेकिंग की जा रही है और निगरानी बदमाशों को सख्त हिदायत दी जा रही है।

साथ ही अपराधों की रोकथाम व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों, थाना व सायबर यूनिट प्रभारियों को गुंडा बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असामाजिक तत्वों व अपराधों में संलिप्त लोगों की चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Next Story