छत्तीसगढ़

विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची पुलिस, समर्थकों का लगा जमावड़ा

jantaserishta.com
17 Aug 2024 11:42 AM IST
विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची पुलिस, समर्थकों का लगा जमावड़ा
x
देखें वीडियो.

रायपुर: बलौदाबाजार पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची है। निवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है, पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में चौथी बार नोटिस जारी होने के बाद विधायक ने बयान देने जाने से मना किया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस को जो भी बयान लेना है, उनके पास आए और लेकर जाए।

देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस बार-बार नोटिस देकर परेशान कर रही है।
जेल में बंद युवाओं पर बनाया जा रहा गलत बयान का दबाव
देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि जेल में बंद सतनामी समाज के युवाओं को मेरे खिलाफ जबरन बयान देने के लिए धमकाया जा रहा है। उनसे ये बोलने को कहा जा रहा है कि देवेंद्र यादव 12 गाड़ियों में भरकर लोगों के साथ आए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story