छत्तीसगढ़

जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड, 5 युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
21 Aug 2023 2:58 AM GMT
जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड, 5 युवक गिरफ्तार
x
छग

धमतरी। रूद्री पुलिस ने जुआ खेलते 5आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेन्द्रानवागांव रोड में कुछ लोगों द्वारा काट पत्ती ताश नामक जुआ खेल रहे हैं. जिस सूचना पर तत्काल गवाहों के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही की गई. इस दौरान कुछ जुआरी और 5 की गिरफ्तारी हुई है. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रुद्री निरी.सन्नी दुबे, सउनि.अरविंद नेताम, प्रआर० संतेर सोरी,आर० महेश्वर ध्रुव,जितेंद्र कुमार ठाकुर,योगेश नाग का विशेष योगदान रहा।

आरोपियों के नाम

1. विष्णु गोंड पिता पुरन चंद कोमरे उम्र 21 वर्ष सा० शिव चौक धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी

2. आकाश मसीह पिता अनिल मसीह उम्र 19 वर्ष साकिन टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली धमतरी

3.सुरेश ढीमर पिता बीरबल ढीमर उम्र 30 वर्ष मराठा पारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी

4. सूर्यकांत सिन्दे पिता स्व0 मधुकर राव सिन्दे उम्र 32 वर्ष बांसपारा थाना सिटी कोतवाली धमतरी,

5. संतोष जगताप पिता स्व० सुरेश जगताप उम्र 32 वर्ष साकिन बांसपारा वार्ड थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ०ग०)


Next Story