छत्तीसगढ़

रायपुर के कई स्थानों में पुलिस का छापा, सटोरिए पकड़ाए

Nilmani Pal
6 May 2023 10:09 AM GMT
रायपुर के कई स्थानों में पुलिस का छापा, सटोरिए पकड़ाए
x

रायपुर। अलग-अलग स्थानों से 3 सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत चूना भठ्ठी रेलवे अंडरब्रीज पास एक व्यक्ति मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्आ संचालित कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सटोरिया को रंगे हाथ गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सौरभ पोद्दार निवासी अहमदाबाद गुजरात का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा सौरभ पोद्दार के पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके मोबाईल फोन में आई.पी.एल के मैचों में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करना पाया गया।

जिस पर आरोपी सौरभ पोद्दार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 174/2023 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 का अपराध पंजीबद्ध कर सटोरिया के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत महादेवघाट स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स पास मोबाईल फोन के माध्यम से आई.पी.एल के गुजरात टाईटन्स बनाम राजस्थान रॉयल के मैच में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करते आरोपी ब्रिजेश चौधरी को पकड़ा गया। आरोपी ब्रिजेश तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन, 01 नग आईफोन, नगदी 5000/- रूपये तथा सट्टा पट्टी हिसाब जुमला कीमती 50,000/- रूपये जप्त कर सटोरिया के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 223/2023 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 का अपराध पंजीबद्ध कर सटोरिया के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानीबस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना पुरानीबस्ती क्षेत्रांतर्गत लाखे नगर चौक पास मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करते सटोरिया पुष्पेन्द्र डडसेना को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त01 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 20,000/- रूपये जप्त कर सटोरिया पुष्पेन्द्र डडसेना के विरूद्ध थाना पुरानीबस्ती में अपराध क्रमांक 241/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट तथा छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सटोरिया के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

(गिरफ्तार सटोरिया थाना गंज के प्रकरण में)

01. सौरभ पोद्दार पिता राजेश पोद्दार उम्र 25 साल निवासी ए 31 निकिता पार्क मनी नगर अहमदाबाद गुजरात हाल पता ओम कॉम्पलेक्स फाफाडीह म.नं. 301, 302 थाना गंज रायपुर।

(गिरफ्तार सटोरिया थाना डी.डी.नगर के प्रकरण में)

01. ब्रिजेश तिवारी पिता भोलानाथ तिवारी उम्र 30 साल निवासी सत्यम विहार थाना डी.डी.नगर रायपुर।

(गिरफ्तार सटोरिया थाना पुरानीबस्ती के प्रकरण में)

01. पुष्पेन्द्र डडसेना पिता श्याम सुन्दर डडसेना उम्र 24 साल निवासी ग्राम हल्दी थाना गुंडरदेही जिला बालोद हाल पता वर्मा जी का मकान अभियंता चौक सुंदर नगर थाना डी.डी.नगर रायपुर।

Next Story