छत्तीसगढ़

Police ने गांव में छापेमारी कर जुआरियों को दबोचा, 1 लाख 21 हजार कैश जब्त

Nil dhankar
14 July 2024 4:34 PM IST
Police ने गांव में छापेमारी कर जुआरियों को दबोचा, 1 लाख 21 हजार कैश जब्त
x
छग

जांजगीर-चांपा Janjgir-Champa News । जिले में जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवक को गिरफ्तार Gambler arrest किया है। वहीं मौका देखकर अन्य जुआरी मौके से फरार हो गए। दोनों युवक के पास से 31 हजार कैश, 2 मोटर साइकिल, 2 मोबाइल कीमती 1 लाख 21 हजार रुपए बरामद किया गया है। यह मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।

chhattisgarh news जानकारी के मुताबिक, एसपी विवेक शुक्ला को बिर्रा थाना क्षेत्र में हो रही जुआ खेलने की शिकायत मिली थी। मुखबिर से सूचना मिली की सोनादा गांव में जुआ का फड़ लगा है। इस पर उन्होंने बिर्रा थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी दौरान युवक देव कुमार (32), कुशल कुमार (30) पुलिस के गिरफ्त में आ गए।

वहीं पुलिस टीम पहुंची तो दूर से ही जुआ खेल रहे कुछ लोगों ने देखा और सभी फरार हो गए। दोनो गिरफ्तार युवकों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2)के तहत कार्रवाई की गई। chhattisgarh

Next Story