छत्तीसगढ़

Raipur के होटल पूनम में पुलिस ने मारी रेड, 12 जुआरी गिरफ्तार

Nilmani Pal
12 July 2024 7:19 AM GMT
Raipur के होटल पूनम में पुलिस ने मारी रेड, 12 जुआरी गिरफ्तार
x

रायपुर raipur news। होटल पूनम Hotel Poonam में जुआ खेलते एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार Gambler arrested किए गए है। जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा Maudhapara Police क्षेत्रांतर्गत सिंधी बाजार गली नंबर 01 स्थित पूनम होटल के एक कमरे में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त होटल के कमरा नंबर 201 में जाकर रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 4,20,000/-रू. एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 201/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


chhattisgarh news कार्यवाही में निरीक्षक यामन कुमार देवांगन थाना प्रभारी मौदहापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, ए.सी.सी.यू. से प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, मोह. सुल्तान, आर. घनश्याम साहू, आलम बेग, अभिषेक तोमर, बोधेन्द्र मिश्रा तथा थाना मौदहापारा से सउनि. मलुकचंद महतो, मीलूराम साहू, आर. पवन वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा एवं कमलकांत कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं। chhattisgarh


गिरफ्तार आरोपी

01. बृजेश शर्मा पिता स्व. आर.सी. शर्मा उम्र 59 साल निवासी गांधी नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।

02. संदीप कुमार पिता बलराम कुमार उम्र 38 साल निवासी गली नंबर 07 के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर।

03. राकेश वत्यानी पिता चंद्रभान वत्यानी उम्र 55 साल निवासी श्याम नगर शंकर मंदिर के सामने थाना तेलीबांधा रायपुर।

04. मनोज लाल पिता वी.एम.लाल उम्र 54 साल निवासी शिव मंदिर के पास थाना पंडरी रायपुर।

05. जनरेल सिंह भाटिया पिता स्वर्ण सिंह भाटिया उम्र 60 साल निवायी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

06. राकेश मंधानी पिता स्व. श्रीराम मंधानी उम्र 36 साल निवासी शिवानंद नगर सेक्टर 02 थाना खमतराई रायपुर।

07. मांेगराज पिता गोलूमल उम्र 63 साल निवासी दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी रायपुर।

08. कैलाश कुमार पिता परमामल उम्र 50 साल निवासी दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।

09. देवेन्दर सिंह पिता स्वर्ण सिंह भाटिया उम्र 59 साल निवासी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

10. हरीशचंद्र पिता जगदीश लाल सेहगल उम्र 69 साल निवासी कटोरा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।

11. मोईन खान पिता सलाम खान उम्र 53 साल निवासी टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर।

12. दिनेश मोटवानी पिता ज्ञानचंद मोटवानी उम्र 48 साल निवासी केलकर पारा थाना गंज रायपुर।


Next Story