छत्तीसगढ़

तेलीबांधा स्थित होटल में पुलिस ने मारा छापा, सट्टा खिलाते 6 लोग गिरफ्तार

Admin2
9 March 2021 10:16 AM GMT
तेलीबांधा स्थित होटल में पुलिस ने मारा छापा, सट्टा खिलाते 6 लोग गिरफ्तार
x
रायपुर

छत्तीसगढ। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर सट्टा खिलाते 6 लोगों को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मुखबीर की सूचना पर तेलीबांधा में ए​क होटल में छापा मारकर रेड की कार्रवाही के दौरान अफ्रीका और श्रीलंका क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते पाए गए। इसमें रघु वर्मा रेड्डी 24 वर्ष, पार्थ कंसार 24 वर्ष सहित अन्य 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से नगदी 4 हजार रुपए, एक लेपटॉप, 7 मोबाइल, एक केलकूलेटर और 2 सट्टा पट्टी जब्त की गई है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4(क) के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज की है।

गिरफ्तार आरोपी

01. रघु वर्मा रेड्डी पिता सुब्बा रेड्डी उम्र 26 साल निवासी 1-257 कोठा पैलेस दातसी जिला प्रकाशन आंध्र -प्रदेश।

02. ओबुला रेड्डी सारेडी पिता रामी रेड्डी उम्र 29 साल निवासी 1-257 कोठा पल्लम गंगवार रोड धरमी थाना धरमी जिला प्रकाशन आंध्र -प्रदेश।

03. रामकृष्ण छिन्ता छिन्ना कृन्दा पिता सत्यनारायण छिन्ता उम्र 45 साल निवासी श्री कृष्णा नगर युसुफ गुवा खैरलाबाद जिला हैदराबाद तेलंगाना।

04. सीमा रविशंकर पिता सुब्बा नायडू सीमा उम्र 30 साल निवासी लेटापाली देवउनी करण थाना चिन्ना चैट जिला कड़पा आंध्र -प्रदेश।

05. पार्थ कन्सार पिता शैलेष कन्सार उम्र 24 साल निवासी जुनागढ़ थाना गांधी धाम जिला जुनागढ़ गुजरात।

06. अमन पौनिकर पिता सूर्यभान पौनिकर उम्र 24 साल निवासी वर्धमान नगर प्लाट नंबर 530 थाना नंदनवन जिला नागपुर महाराष्ट्र।

Next Story