छत्तीसगढ़

अवैध शराब पर पुलिस की छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
4 May 2025 6:15 PM IST
अवैध शराब पर पुलिस की छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: घरघोड़ा पुलिस ने कल ग्राम जामपाली में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बलराम दास उर्फ बल्लू (36 वर्ष) साकिन पुसल्दा, थाना घरघोडा को 6 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी जंगल क्षेत्र में प्लास्टिक के जरिकेन में शराब छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बलराम दास को रंगे हाथों पकड़ा। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 900 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ थाना घरघोड़ा में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल, भानु चन्द्रा, चन्द्रशेखर चन्द्राकर और अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story