
x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने जंगल में चल रहे एक बड़े जुआ अड्डे पर छापा मारा है। इस दौरान पुलिस ने जुआरियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जुआरी ऑनलाइन माध्यमों, विशेषकर फोन-पे के जरिए भी जुए का लेनदेन कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला करतला थाना क्षेत्र के भेलवाटार जंगल का है। दरअसल, यहां भेलवाटार जंगल में जुआरियों का फड़ सजा हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने यहां दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस ने 20 जुआरियों को दबोचा है। साथ ही मौके से लगभग 2.5 लाख रुपये नकद, 23 मोटरसाइकिलें, एक कार और 35 मोबाइल फोन जब्त किए गए।
इस मामले में एसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सायबर सेल, थाना उरगा और चौकी रजगामार की संयुक्त टीम द्वारा की गई। बताया जा रहा है कि भेलवाटार जंगल में जुए की महफिल में जब्त किए गए मोबाइल फोन की संख्या नकद राशि से अधिक थी। जुआरी ऑनलाइन माध्यमों, विशेषकर फोन-पे के जरिए भी जुए का लेनदेन कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए जुआरियों में कोरबा समेत जांजगीर व रायगढ़ जिलों के निवासी भी शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





