छत्तीसगढ़

चोरों के अड्डे में पुलिस की छापेमारी, 12 शातिर गिरफ्तार

Nilmani Pal
23 July 2023 2:39 AM GMT
चोरों के अड्डे में पुलिस की छापेमारी, 12 शातिर गिरफ्तार
x
देखें वीडियो

दुर्ग। जिले में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। आज सुबह 5 बजे पुलिस की टीम ने बाम्बे आवास में छापमार कर 12 शातिरचोर को दबोचा है। इस कार्रवाई में 17 राजपत्रित अधिकारी सहित 250 जवान पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार, बाम्बे आवास की है। जहां पिछले कुछ दिनों से पुलिस को लगातार चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद आज पुलिस की 17 राजपत्रित अधिकारी सहित 250 जवान वहां पहुंचे और 12 से ज्यादा शातिरचोर को दबोचा। जिसके बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया।

आपको बता दें कि प्रदेश में आए दिन चोरी, डकैती का मामला बढ़ता जा रहा है। आए दिन शातिर चोर पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस भी ऐसे घटना को रोकथाम करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।


Next Story