छत्तीसगढ़

पहाड़ में पुलिस का छापा, भागने में सफल हुए जुआरी

Admin2
9 Aug 2021 5:41 PM IST
पहाड़ में पुलिस का छापा, भागने में सफल हुए जुआरी
x
छत्तीसगढ़

कोरबा। कटघोरा थान्तर्गत ग्राम पंचायत रावा के समीप घने जंगल की आड़ में जुआ खिलाये जाने की जानकारी मुखबिर से पुलिस को मिली। मुखबिर की सूचना पर कटघोरा पुलिस ने उस स्थान पर कार्यवाही करने निकली। रावा के समीप ऊंचे पहाड़ पर जुआ चल रहे स्थान पर जाते वक्त जुआरियों इसकी सूचना मिल गई। इससे जुआरी घटना स्थल से भागने में सफल हो गए। पुलिस जुआ खेलने वाले घटना स्थल से 7 मोटरसाइकिल, 1 गामा वाहन तथा 2350 रुपये नगदी बरामद किया।

Next Story