छत्तीसगढ़

मोटर गैरेज में पुलिस का छापा, कफ सिरप के साथ 2 गिरफ्तार

Nil dhankar
26 March 2022 5:15 PM IST
मोटर गैरेज में पुलिस का छापा, कफ सिरप के साथ 2 गिरफ्तार
x
छग

जशपुर। जशपुर जिले में एक शख्स मोटर गैरेज की आड़ में नशे का कारोबार कर रहा था। मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वो अपने एक साथी के साथ लग्जरी कार में माल लेकर दुकान आया था। इसी दौरान पुलिस को यह खबर लग गई। जिसके बाद मुख्य आरोपी और उसके साथी को पकड़ा गया है। दोनों प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने का काम करते थे। मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है।

कांसाबेल का रहने वाला अंकित विश्वकर्मा इसी इलाके में गाड़ी गैरेज चलाता है। यहां गाड़ी सुधारने का साथ ही गाड़ी के पार्टस भी लगाए जाते हैं। पुलिस को सूचना मिली की अंकित अपने साथी अहमद के साथ मिलकर कहीं से प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर आया है। दोनों लग्जरी कार में बैठकर अपने दुकान पहुंचे हैं।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी। तब पुलिस को 3 कार्टून प्रतिबंधित कफ सिरप मिला है। जिसकी कीमत करीब 69 हजार रुपए है। वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी से कुल 460 नग कफ सिरप और कार जब्त किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार अंकित लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल था।


Next Story