छत्तीसगढ़

मॉल के फेमस बार में पुलिस की रेड, 62 पेटी शराब बरामद

Nil dhankar
31 May 2025 1:35 PM IST
मॉल के फेमस बार में पुलिस की रेड, 62 पेटी शराब बरामद
x
छग

सरकार को बदनाम करने की साजिश तो नहीं?

अवैध शराब का रैकेट चलाने वाली कांग्रेस की सरकार 13 दिसंबर 2023 को विदा ले चुकी है और हजारों करोड़ का घोटाला करने वाले शराब व्यवसाय से जुड़े अधिकारी/सप्लायर/जेल में बंद है....? 13 दिसंबर 2023 छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन चुकी है और सौभाग्य से छत्तीसगढ़ के प्रथम आदिवासी और ईमानदार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास आबकारी विभाग है आखिर मुख्यमंत्री को कौन सा रैकेट बीजेपी के अंदर है जो बदनाम करने जा रहा है इसे प्रदेश भाजपा संगठन और केंद्रीय भाजपा संगठन को संज्ञान में लेना चाहिए और चेहरे पर नकाब होना चाहिए अभी तो व्यवसाय तो हो रहा है यह संभागीय उड़न दस्ता के छापे से प्रमाणित होता है....?

दुर्ग। आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने शुक्रवार को भिलाई के सूर्या मॉल स्थित सबसे फेमस बार लिस्टोमनिया में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान वहां भारी मात्रा में अवैध शराब का स्टॉक पाया गया। इसके साथ ही यहां लूज बॉटल मिली, जिससे शराब में मिलावट किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

सहायक आयुक्त नवीन प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में संभागीय उड़नदस्ता टीम लगातार दुर्ग जिले में छापामार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार 30 जून को भी टीम ने टीआई सूर्या मॉल स्थित लिस्टोमनिया बार में छापेमारी करके वहां के स्टॉक को चेक किया।

उड़नदस्ता की टीम ने लिस्टोमनिया बार में 62 पेटी शराब आउट ऑफ स्टॉक होने पर जब्त किया। इस बार के पास एफएल 3 क का लाइसेंस है। इसके तहत ये केवल आबकारी विभाग से आबंटित शराब ही वहां बेच सकता है। टीम ने जब छापा मारा तो यहां 696 बोतल शराब दूसरे जगह की मिली। इसके साथ ही कई बोतल में सील तो लगी थी, लेकिन उनका ढक्कन लूज था, इससे यहां शराब में मिलावट करके परोसे जाने की भी आशंका जताई गई है। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब जब्त कर वहां के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। टीम मामले की जांच कर रही है।

Next Story
null