छत्तीसगढ़
जुआ फड़ पर छापा, पुलिस ने 14 जुआरी किए गिरफ्तार, भाजपा-कांग्रेस के नेता भी शामिल, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
25 Oct 2025 7:00 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने जुए के बड़े फड़ में छापेमारी की, जहां महाराणा प्रताप चौक स्थित होटल जीनस पैलेस में जुआ खेल रहे 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों में भाजपा, कांग्रेस के नेता एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी भी शामिल हैं. जुआरियों से 2,17,000 रुपए कैश, 52 पत्ती ताश और एक बेडशीट जब्त किया गया है.
सभी 14 आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया, फिर जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों में भाजपा, कांग्रेस के नामचीन शामिल हैं. तखतपुर क्षेत्र से तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके बिलासपुर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक, तखतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नैन साहू, तखतपुर से भाजपा पार्षद कैलाश देवांगन, तखतपुर नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद मुन्ना श्रीवास, तखतपुर के पूर्व पार्षद नरेंद्र रात्रे, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह के भतीजे विशाल सिंह, सरपंच एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष गनियारी के पुत्र बल्लू पटेल, प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रशांत मुर्ती, जाकीर खान, पवन पाण्डेय,बउवा देवांगन, क्रेगी मार्टीन, देवांश डोरा, विवेक मिश्रा शामिल हैं.
Tagsछत्तीसगढ़बिलासपुरजुएछत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़ChhattisgarhBilaspurGamblingChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





