छत्तीसगढ़

पुलिस जवानों ने आदिवासियों और वनवासियों का विश्वास जीतने में सफलता पाई : सीएम भूपेश बघेल

Nil dhankar
1 Jan 2023 12:40 PM IST
पुलिस जवानों ने आदिवासियों और वनवासियों का विश्वास जीतने में सफलता पाई : सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। पुलिस लाइंस में आज नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया. जिसमें सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने दन्तेश्वरी फाइटर्स की सुनैना पटेल से चर्चा करते हुए कहा कि लोगों से उनकी भाषा मे बात करें, इससे अपनापन बढ़ेगा। सुनैना ने बताया अब बस्तर अंचल में लोग पुलिस कैम्प खोलने की मांग करते हैं।

सुकमा के एएसआई पूर्व नक्सली रहे जवान ने बताया कि पहले जंगल जंगल भटकते थे। वे हल्बी और गोंडी में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हैं। लोगों का सहयोग मिलता है। बीजापुर के एएसआई रामलाल ने बताया कि ने कैंप खुले हैं। पुलिस पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। नक्सलियों द्वारा सड़क काटने की घटना नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री ने मुख्यसचिव को अंदरूनी इलाकों में कैंप लगाकर राशनकार्ड, आधार कार्ड, वनाधिकार पत्र बनवाने के निर्देश दिए।

बस्तर इलाके में नक्सली अब छोटे से क्षेत्र में सिमट कर रह गए हैं. हमारे जवानों ने आदिवासियों और वनवासियों का विश्वास जीतने में सफलता पाई है.


Next Story