छत्तीसगढ़

पुलिस जवानों ने किया लोगों को मास्क वितरण

Nil dhankar
1 Jan 2022 6:17 PM IST
पुलिस जवानों ने किया लोगों को मास्क वितरण
x

जांजगीर-चाम्पा। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला मुख्यालय के सभी चौक चौराहों में यातायात शाखा के पुलिस जवानों के द्वारा चौक-चौराहों में आने-जाने वाले लोगों को मास्क का वितरण किया गया. साथ ही मास्क पहनने की हिदायत भी दी जा रही है।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कल प्रदेश में 190 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और वहीं 18 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। सबसे ज्यादा मरीज रायपुर, रायगढ़ और बिलासपुर में सक्रिय है.



Next Story