छत्तीसगढ़

बच्चों के साथ पुलिस जवानों ने रस्साकशी में दिखाया अपना दमखम

Nil dhankar
21 Nov 2022 8:49 AM IST
बच्चों के साथ पुलिस जवानों ने रस्साकशी में दिखाया अपना दमखम
x

बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस द्वारा बाल महोत्सव सप्ताह के अवसर पर पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस प्रतियोगिता में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने पारंपरिक एवं बालपन के खेलों में अपना हाथ आजमाया। जिसमें जलेबी दौड़, मटकी फोड, चम्मच दौड, पिट्ठूल आदि खेल शामिल है. साथ ही नन्हे बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर भरपूर आनंद लिया।

'14 विधाओं में जिला स्तर पर कुल 944 प्रतिभागी भाग लेंगे'

युवाओं को शारीरिक और मानसिक रुप से मजबूत बनाए रखने के साथ ही अपने अंचल की परंपरागत खेलों के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की शुरुआत की है और इस प्रतियोगिता में लोगों का अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। कोरिया जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में क्लब, जोन और विकासखंड स्तरीय ओलंपिक के आयोजन के बाद अब 21 से 26 नवंबर जिला स्तरीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय आयोजन स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल खरवत में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओलंपिक में निर्धारित 14 विधाओं में जिला स्तर पर कुल 944 प्रतिभागी भाग लेंगे। हर विधा में लगभग 3 टीम में मुकाबला होगा। हर दिन 3 से 4 खेलों का आयोजन होगा। जिसमें विजेताओं का चयन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। 'छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक' गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 जनवरी 2023 तक चलेगा।

Next Story