छत्तीसगढ़

पुलिस जवानों की पैदल पेट्रोलिंग, मनचले लड़को को दी समझाइश

Nil dhankar
12 Nov 2022 8:50 AM IST
पुलिस जवानों की पैदल पेट्रोलिंग, मनचले लड़को को दी समझाइश
x

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, विजुअल पुलिसिंग करने के सख्त निर्देश दिए हैं। एवं सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को भी पैदल पेट्रोलिंग के लिए निर्देश दिये गये हैं।

इसी तारम्य में डीएसपी सारिका वैद्य के हमराह में थाना प्रभारी धमतरी एवं पुलिस बल के साथ आमातालाब रोड में पैदल पेट्रोलिंग किया गया एवं स्टेडियम के सामने चाय ,एवं चौपाटियों के सामने रोड में मोटर सायकल खड़े कर अनावश्यक बैठने वाले मनचले लड़को को समझाईश देकर वहां से भगाया गया।

साथ ही दुकानदारों को भी रोड में वाहन ना खड़ी करने की समझाईश दिया गया। पैदल पेट्रोलिंग से असामाजिक तत्वों के मन में पुलिस के प्रति भय तथा आम जनता व व्यवसायियों में सुरक्षा की भावना बने रहे इसलिए, धमतरी पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। चौपाटी व्यवसायियों को रोड के किनारे लगाने एवं देर रात्रि तक दुकान खोल कर ना रखने के लिए हिदायत भी दी गई। साथ ही शक्ति टीम द्वारा कांटा तालाब, पीजी कॉलेज, नेहरू गार्डन में भी पैदल पेट्रोलिंग किया गया। सूनसान एवं अंधेरे जगह मे बैठे व्यक्तियों को समझाईश दिया गया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य,थाना प्रभारी धमतरी शेर सिंह बंदे,शक्ति टीम सहित पुलिस बल साथ रहे।

Next Story