छत्तीसगढ़

पुलिस अधिकारी ने शौक पूरा करने छोड़ी नौकरी, देशभर में हो रही चर्चा

Nil dhankar
2 Sept 2022 10:00 AM IST
पुलिस अधिकारी ने शौक पूरा करने छोड़ी नौकरी, देशभर में हो रही चर्चा
x

सांकेतिक तस्वीर 

धमतरी। इस खबर को पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। ये खास खबर धमतरी जिले की है, जहां पुलिस विभाग में पदस्थ ASI संजय लांजे ने अपना शौक पूरा करने नौकरी से इस्तीफा दे दिया. दरअसल संजय लांजे को शुरू से बाइक राइडिंग का शौक रहा है. जब कभी भी उनकी छुट्टी मंजूर होती थी तो वो धमतरी से गोआ, पुरी जैसी जगहों के लिए अपनी बाइक पर निकल जाते थे.

संजय कहते हैं कि पुलिस विभाग में छुट्टी मिलना आसान नहीं होता. ऐसे में संजय को हमेशा अपने शौक से समझौता करना पड़ता था. संजय बताते हैं कि वो अपनी बाइक से केवल 24 घण्टे में धमतरी से गोआ पहुंच गए थे. अब वो ज्यादा एडवेंचर करना चाहते है.

संजय कहते हैं- मेरी तमन्ना है कि मैं बाइक से लद्दाख का सफर करूं. फिर दक्षिण भारत की तरफ निकलूं. इस लंबे और खतरनाक सफर के लिए लंबी छुट्टी मिलनी संभव नहीं थी. लिहाजा शौक से रिश्ता बनाए रखने के लिए नौकरी से ही नाता तोड़ने का फैसला किया. पुलिस में संजय ने बतौर आरक्षक भर्ती ली थी. वो एएसआई के पद तक पदोन्नत हुए. 34 साल की नौकरी के बाद अभी 7 साल की सेवा और बची थी. धमतरी एसपी प्रशांत ठाकुर ने संजय को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी.

Next Story