छत्तीसगढ़

झड़प के दौरान पुलिस अधिकारी घायल, रेलवे अंडर ब्रिज को उद्घाटन से पहले ही खोलने को लेकर हुआ हंगामा

Nil dhankar
15 Sept 2022 4:11 PM IST
झड़प के दौरान पुलिस अधिकारी घायल, रेलवे अंडर ब्रिज को उद्घाटन से पहले ही खोलने को लेकर हुआ हंगामा
x

दुर्ग. दुर्ग में रायपुर नाका पर बने रेलवे के अंडर ब्रिज को उद्घाटन से पहले ही खोलने को लेकर गुरुवार को हंगामा हो गया। पुलिस और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जब वे नहीं रुके तो लाठीचार्ज कर दिया। झड़प में दुर्ग CSP अभिषेक झा सहित कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पार्षद अरुण सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

दुर्ग नगर निगम के वार्ड 21 के पार्षद अरुण सिंह ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर अंडर ब्रिज को जल्द खोलने की मांग की थी। उन्होंने यह भी चेतावनी थी यदि जल्द उद्घाटन नहीं हुआ तो वह लोग 15 सितंबर को खुद ही आम जनता को समर्पित कर देंगे। पार्षद अरुण सिंह का कहना है कि दुर्ग विधायक अरुण वोरा के कहने पर अंडर ब्रिज का उद्घाटन नहीं किया जा रहा है। वह अंडर ब्रिज का उद्घाटन सीएम से कराना चाहते हैं, लेकिन समय नहीं दे रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।


Next Story