छत्तीसगढ़

पुलिस अधिकारी ने ग्रामीणों को महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति के बारे में दी जानकारी

Nilmani Pal
3 Aug 2022 8:52 AM GMT
पुलिस अधिकारी ने ग्रामीणों को महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति के बारे में दी जानकारी
x

महासमुंद। जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव के निर्देश पर SDOP पिथौरा विनोद मिंज के मार्गदर्शन में ग्राम भावा रामसागर पारा में स उ नि सुनीत कुमार भोई , प्र0आर0 यशवंत मन्नाडे, आर0 सुनील चंद्रवंशी व स्टाफ द्वारा हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम ग्राम भावा रामसागर पारा में ग्राम वासियों को कानून संबंधी जानकारी दी,

साथ ही थाना से हर सम्भव मदद, डायल 112, यातायात नियमों का पालन आदि विभिन्न जानकारी दिया गया व गांव वालों को सहयोग हेतु आश्वस्त किया। बाल संरक्षण, शिक्षा,गुड़ टच बेड टच , स्वच्छता मोबाईल के उपयोग और होने वाले दुरुपयोग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

Next Story