छत्तीसगढ़

पुलिस अधिकारी पर आरोप, मारकर फेंकने की धमकी दी

Nilmani Pal
8 May 2023 1:46 AM GMT
पुलिस अधिकारी पर आरोप, मारकर फेंकने की धमकी दी
x
छग का मामला

सूरजपुर। जिले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। युवकों ने आरोप लगाया है कि हमने गाड़ी नहीं रोकी तो पुलिसवालों ने हमें जमकर पीटा है। हमारी बात भी नहीं सुनी गई। इतनी ही नहीं उन्होंने हमें धमकाया भी। कहा-मैं चौकी प्रभारी हूं। मारकर फेंक दूंगा, क्या कर लोगे तुम। ये पूरा मामला उमेश्वरपुर चौकी क्षेत्र के श्यामपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि तीन युवक शनिवार रात को शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें रोकना चाहा। मगर युवक नहीं रुके।

पीड़ितों ने बताया कि हमें समझ नहीं आया कि हमें कौन रोक रहा है। इसलिए नहीं रुके। आगे जाकर रुके, तब बाइक से पुलिसवाले आए। ये देखकर हमारे साथ में से एक भाई हमारा वहां से निकल गया। हम 2 लोग रुक गए थे। इसके बाद पुलिस ने हमें पीटना शुरू कर दिया। हम हाथ जोड़कर नहीं मारने की अपील करते रहे, पर वे नहीं मानी। पीड़ितों ने बताया कि इतना मारा कि हमें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है।

उधर, इस मामले में एसडीओपी प्रकाश सोनी ने बताया कि चौकी प्रभारी ने रोकने का प्रयास किया था। मगर युवक नहीं रुके। ऐसा चौकी प्रभारी ने बताया है। लड़के अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। हम मामले में जांच कर रहे हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसकी हिसाब से कार्रवाई करेंगे।


Next Story