छत्तीसगढ़

पुलिस की लापरवाही: अधूरा चालान बनाकर कोर्ट में कर दिया पेश

Nilmani Pal
5 Jun 2022 2:59 PM IST
पुलिस की लापरवाही: अधूरा चालान बनाकर कोर्ट में कर दिया पेश
x

बिलासपुर। सकरी पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता और गवाह का बयान दर्ज नहीं किया है और आधा—अधूरा चालान बनाकर कोर्ट में पेश कर दिया है। लोक अभियोजक ने इसकी शिकायत कलेक्टर डा सारांश मित्तर से की है। साथ ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई के साथ ही पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपित को बचाने के लिए लापरवाही बरतने की बात कही गई है।

दो दिन पहले ही दुष्कर्म के मामले में चालान पेश करने और एएसआइ द्वारा चालान जल्द पेश करने के मामले में घूस लेते हुए वीडियो सामने आया था। इससे पुलिस विभाग का जमकर किरकिरी हुई है। अब सकरी थाना में ही दूसरी लापरवाही का मामला सामने आया है। शिकायत में बताया गया है कि पुलिस ने न तो दुष्कर्म पीड़िता का बयान लिया और न ही गवाहों का बयान दर्ज किया गया है। गंभीर बात यह कि घटना स्थल का नजरी नक्शा भी नहीं बनवाया गया है और कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया है। साल 2020 में सकरी थाना में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के तहत अपराध दर्ज किया था। एक युवती ने रमेश कुमार पटेल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपित रमेश के खिलाफ धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया। इस प्रकरण की विशेष न्यायाधीश न्यायालय एटीएफ पीठासीन अधिकारी की कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

Next Story