छत्तीसगढ़
BSP स्क्रैप चोरी केस में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आरोपी संजय सिंह गिरफ्तार
Shantanu Roy
16 Jun 2026 9:00 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले में बीएसपी स्क्रैप चोरी प्रकरण में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी पिंटू उर्फ उपेंद्र ओझा को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय सिंह अपराध दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपता रहा। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दबिश देकर उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और दुर्ग लाया गया।
यह मामला 26 मई 2026 का है, जब ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स और एचआईए हथखोज क्षेत्र में जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध स्क्रैप का खुलासा हुआ था। जांच में पाया गया था कि विभिन्न हाईवा और ट्रकों में फ्लू डस्ट की आड़ में बीएसपी से चोरी किया गया लोहे का स्क्रैप, प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री का अवैध परिवहन किया जा रहा था। मौके से लगभग 250 टन लोहे की प्लेट और बीम कटिंग बरामद की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा परिवहन और लोडिंग में उपयोग किए गए वाहन और मशीनरी भी जब्त की गई थी, जिससे कुल जप्त संपत्ति का मूल्य लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये आंका गया था।
इस प्रकरण में पहले ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब फरार चल रहे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी संगठित रूप से बीएसपी से स्क्रैप चोरी कर उसे अवैध तरीके से खपाने का काम कर रहे थे और इसके जरिए आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा था। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। दुर्ग पुलिस ने कहा है कि अवैध स्क्रैप कारोबार और चोरी के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsदुर्ग पुलिसबीएसपी स्क्रैप चोरीसंजय सिंह गिरफ्तारीभिलाई स्क्रैप घोटालाहथखोज भिलाई250 टन स्क्रैपअवैध परिवहनपुलिस रिमांडDurg PoliceBSP scrap theftSanjay Singh arrestBhilai scrap scamHathkhoj Bhilai250 tonnes of scrapillegal transportationpolice remand. छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





