छत्तीसगढ़
CG में स्कोडा कार की जांच करने के बाद पुलिस के उड़ गए होश, क्या है पूरा मामला?
jantaserishta.com
13 July 2024 7:43 PM IST

x
chhattisgarh.
राजनादगांव: अवैध शराब को पकड़ने में कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल की है। तस्कर मध्यप्रदेश निर्मित शराब को कार से मध्यप्रदेश के बैतूल से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की और ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश के बैतूल से राजनांदगांव के रास्ते जगदलपुर स्कोडा कार में शराब तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने कन्हारपुरी बाईपास के समीप घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा, जिसमें पुलिस को 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
मामले को लेकर राजनांदगांव के सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि मध्यप्रदेश के बैतूल से जगदलपुर शराब तस्करी करने वाले राजनांदगांव के पेन्ड्री निवासी आरोपी शेख अमीर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने शराब को बैतूल मध्यप्रदेश से जगदलपुर ले जाना बताया गया, जिसकी जांच की जा रही है। मध्यप्रदेश निर्मित 22 पेटी अंग्रेजी शराब की कीमती 1 लाख 26 हजार 500 रूपये आंकी गई है।
Tagsराजनादगांवराजनादगांव न्यूज़राजनादगांव पुलिसअवैध शराबRajnadgaonRajnadgaon NewsRajnadgaon PoliceIllegal Liquor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





