छत्तीसगढ़

पुलिस ने ऑपरेशन लांच कर फरार 7 वारंटीयों को दबोचा

Nil dhankar
7 April 2024 8:31 AM IST
पुलिस ने ऑपरेशन लांच कर फरार 7 वारंटीयों को दबोचा
x

जांजगीर। एसपी विवेक शुक्ला के निर्देशन में फरार वार्ंटियो की धरपकड़ हेतु जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया रहा है। अभियान के तहत आचार संहिता लागू होने उपरांत जिले के थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत में कुल 253 फरार वारंटी को पकड़ कर वारंट तामील कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

वारंट तामील अभियान के तहत चौकी नैला पुलिस द्वारा एक ही दिवस में लंबे समय से फरार वारंटी 01. अभिषेक कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी मरकाडीह चौकी नैला 02. विवेक कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी मरकाडीह चौकी नैला 03. भूपेन्द्र साहू उम्र 35 वर्ष निवासी औराईखूर्द चौकी नैला 04. अमर सूर्यवंशी उर्फ गरम उम्र 19 वर्ष निवासी बेडा चौक नैला 05. बलवंत सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी मरकाडीह चौकी नैला 06. मयाराम सूर्यवंशी उम्र 47 वर्ष निवासी मरकाडीह चौकी नैला 07. ओम प्रकाश कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी नया तालाब पार नैला चौकी नैला को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर वारंट तामील कर माननीय न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक भागवत प्रसाद डहरिया चौकी प्रभारी नैला एवम आर. राजेश कश्यप, भूषण राठौर, संतोष कुमार प्रधान चौकी नैला का सराहनीय योगदान रहा।

Next Story