छत्तीसगढ़

कुर्रीडीह में पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान

Nilmani Pal
11 Oct 2024 10:06 AM GMT
कुर्रीडीह में पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान
x

धमतरी। थाना प्रभारी मेचका ने साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत सुदुर अंचल के ग्राम बाजार कुर्रीडीह के ग्रामीण एवं युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी केरेगांव ने कहा की "साइबर अपराधों से बचने का सबसे सशक्त उपाय जागरूकता है, एक जागरूक नागरिक कभी भी साइबर अपराधियों के जाल में नहीं फंसेगा।

उन्होंने सभी से अपील की कि वे धमतरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा और सायबर जागरूकता अभियान से जुड़ें और मैसेज को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से जागरूकता संदेशों को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि समाज के हर व्यक्ति तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंच सके। कार्यक्रम में थाना प्रभारी केरेगांव ने ग्राम बाजार कुर्रीडीह में उपस्थित लोगों को साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों को सरल भाषा में समझाया और बताया कि कैसे अनजान कॉल्स पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी या बैंकिंग विवरण साझा करने से बचना चाहिए। उन्होंने ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की भी सलाह दी।

उक्त कार्यक्रम के दौरान साइबर जागरूकता पाम्पलेट्स का वितरण किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी केरेगांव सउनि. प्रदीप सिंह,प्रआर.डिकेश सिन्हा,विनोद नेताम,आर. जितेंद्र ठाकुर की जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका रही।


Next Story