छत्तीसगढ़
बिलासपुर हाईकोर्ट रोड पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
Shantanu Roy
11 March 2024 2:45 PM IST

x
छग
बिलासपुर। यातायात पुलिस एवं चकरभाठा थाने की टीम हाईकोर्ट रोड पर बीते पांच दिवस से ध्वनि प्रदूषण एवं तीव्र गति वाहन चलाने वालो पर कार्रवाई कर रही है। इस दौरान प्रेशर हॉर्न लगे हुए भारी वाहन, बस, कार, मोटरसाइकिल को चेक किया जा रहा है। प्रेशर हॉर्न एवं स्पीड रडार मशीन से वाहन की स्पीड चेक किये जा रहे हैं। प्रेशर हॉर्न वाले 49 वाहनों तथा ओवर स्पीड पर 78 वाहन चालकों के खिलाफ नोटिस व जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
Next Story





