छत्तीसगढ़

गुड वे इंडियन फैशन प्राइवेट संस्था में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Nilmani Pal
23 March 2023 2:58 AM GMT
गुड वे इंडियन फैशन प्राइवेट संस्था में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
x

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में डीएसपी.(आईयूसीएडब्ल्यू.) सारिका वैद्य के नेतृत्व में शक्ति टीम द्वारा गुड वे इंडियन फैशन प्राइवेट संस्था धमतरी के बालिकाओं को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत "हमर बेटी हमर-मान" के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया गया।

शक्ति टीम द्वारा वहां पर उपस्थित बालिकाओं को महिलाओं के सुरक्षा के संबंध में बनाए गये "अभिव्यक्ति एप" के संबंध में जानकारी देते हुए मोबाइल में एप लोड करवाया गया। शक्ति टीम के द्वारा अभिव्यक्ति एप से महिलाएं अपनी सुरक्षा कैसे कर सकती है उनके बारे में पूरा डिटेल्स बताते हुए कैसे उस अभिव्यक्ति एप का उपयोग कर सकते हैं बताया गया।

सभी बालिकाओं को साइबर से संबंधित अपराध के बारे में जानकारी दी गई। एटीएम.फ्रॉड ,सायबर फ्राड से कैसे बचे एवं सतर्क रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया। कभी भी कोई अनजान व्यक्ति को अपना निजी जानकारी या ओटीपी शेयर ना करें कभी भी बैंक निजी जानकारी ओटीपी फोन पर नहीं मागती है। धमतरी पुलिस आप सभी से अपील करती है सतर्क रहें सुरक्षित रहें । सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर अपराध,बालक बालिकाओं के विरुद्ध यौन अपराध,गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी, दहेज उत्पीड़न, टोनही उत्पीड़न और अन्य सामान्य गंभीर अपराधों एवं बालक, बालिकाओं संबंधित अपराध की जानकारी,एवं हेल्पलाइन नंबर एवं नशे के दुष्प्रभाव की भी जानकारी दी गई।

बालिकाओं को कैरियर गाईडेंस के संबंध में भी जानकारी दिया गया। उक्त कार्यक्रम में शक्ति टीम के मआर.केसर मंडावी,लक्ष्मी कुर्रे,महेश्वरी सिदार एवं गुड वे इंडियन फैशन प्राइवेट संस्था धमतरी के बालिकाएं अधिक उपस्थित थे।

Next Story