छत्तीसगढ़

जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के अवैध कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर...

jantaserishta.com
4 May 2026 9:01 PM IST
जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के अवैध कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर...
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: जिले में ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी कड़ी में रायगढ़ पुलिस ने बॉल टू बॉल ऑनलाइन सट्टा खिलाते और खेलते दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी ऐसा है, जो पहले दुष्कर्म और डकैती जैसी वारदातों में शामिल रह चुका है। साथ ही लंबे समय से फरार भी चल रहा था। यह पूरा मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, पुलिस को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि IPL में पंजाब किंग्स इलेवन और गुजरात टाइटंस के बीच चल रहे मैच के दौरान बॉल टू बॉल ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में छाल पुलिस एक्टिव हुई। इसके बाद कुरकुट नदी पुल के पास घेराबंदी कर छापेमारी की गई और आरोपी चंद्रभूषण डनसेना को पकड़ा गया। पुलिस की टीम ने जब उसके मोबाइल की जांच की तो क्रिकेट सट्टा से जुड़ा डिजिटल सबूत, ऑनलाइन लेन-देन और हार-जीत के दांव के रिकॉर्ड मिले।
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि रूपधर पटेल ने आरोपी चंद्रभूषण डनसेना को 1500 रुपए ट्रांसफर कर क्रिकेट मैच में दांव लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने बरभौना में रहने वाले रूपधर पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से नगदी और मोबाइल भी जब्त किया है।
पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस को पता चला कि आरोपी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दू कोई साधारण सटोरिया नहीं बल्कि कुख्यात अपराधी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती ने उसपर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जेल से छुटने के बाद उसने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में स्थित ट्रेडिंग ऑफिस में साथियों के साथ डकैती की थी। वारदात के बाद से वो फरार था और ओडिशा, रायपुर, रायगढ़ और बरभौना में छिपकर ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम कर रहा था।
SSP शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग जैसे अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। सट्टा खेलने और खिलाने वाले दोनों कानून के दायरे में लाए जाएंगे। युवाओं से अपील है कि अवैध गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story