पुलिस जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप…

गरियाबंद। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में पदस्थ पुलिस जवानआरक्षक मृतक दिनेश कोशले 34 वर्ष मंदिरहसौद का रहने वाला था। वह एक साल से मैनपुर थाना में पदस्थ था। दिनेश कोशले ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया, जिसकी जांच की जा रही है।
बता दें कि आरक्षक मृतक दिनेश कोशले 34 वर्ष मंदिरहसौद का रहने वाला था। वह एक साल से मैनपुर थाना में पदस्थ था। बताया जाता है कि दिनेश रात में अपने कमरे में साने गया था, जब सुबह उसे जगाने कर्मचारी गए तो देखा कि कमरे में उसका शव पड़ा हुआ है।
वहीं पास में उसका एके-47 राइफल भी पड़ा हुआ है, जिसमें उसने खुद को गोली मारी है। सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गएहैं। वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट राजधानी से जांच के लिए रवाना हो गए हैं।