छत्तीसगढ़

पुलिस जवान घायल, पुतला दहन के दौरान हुई ये घटना

Nil dhankar
24 Nov 2022 9:03 AM IST
पुलिस जवान घायल, पुतला दहन के दौरान हुई ये घटना
x

बस्तर। जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छ्त्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला दहन किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगाने के बाद जलते पुतले को लेकर दौड़ लगाई। आग बुझाने पुलिस जवान पीछे भागे। एक जवान मुंह के बल नीचे गिर गया। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर भनुप्रतापपुर उपचुनाव में खड़े हुए भाजपा प्रत्याशी को बदनाम करने का आरोप लगा जमकर नारेबाजी भी की।

दरअसल, बुधवार को जिले के भानपुरी में भाजपा के कार्यकर्ता पुतला दहन करने इकट्ठा हुए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को बदनाम कर रही है। मोहन मरकाम भी उन पर झूठा आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल कर रहे हैं। यह कांग्रेस का राजनीतिक षड़तंत्र है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि, सरकार भनुप्रतापपुर की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। लेकिन, जनता भी सरकार की सच्चाई जानती है। कांग्रेस के इस राजनीतिक षड़यंत्र का चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा।

Next Story